-समर कैंप में बच्चों ने सीखी आत्मरक्षा, डांस, कला और जाना अपना शहर
-मोतिहारी में मारवाड़ी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सफल आयोजन
मोतिहारी। मारवाड़ी युवा मंच मोतिहारी शाखा, सृष्टि शाखा और मारवाड़ी महिला समिति के संयुक्त प्रयास से आयोजित समर कैंप का आयोजन बच्चों के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ। सात दिवसीय इस कैंप में बच्चों को आत्मरक्षा, डांस, शतरंज, आर्ट एंड क्राफ्ट आदि की विधिवत ट्रेनिंग दी गई।
डांस सिखाने की ज़िम्मेदारी श्रीमती पम्मी गुप्ता ने निभाई, आत्मरक्षा की ट्रेनिंग श्री चंद्रजीत जी ने दी, आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए संजना कुमारी और शतरंज के लिए कुशल बोहरा ने अपने समय और ज्ञान से बच्चों को समृद्ध किया।
बच्चों को शहर के बाहर भ्रमण कराते हुए चंपारण की प्राकृतिक धरोहरों से परिचित कराया गया। पिपरा कोठी में स्थित पवित्र सीता कुंड और मोतीपुर वाटर पार्क का दौरा उनके लिए खास आकर्षण रहा। इस यात्रा में बच्चों के साथ उनके अभिभावक और मंच के सदस्य भी शामिल रहे।
शहर भ्रमण के दौरान बच्चों को चरखा पार्क, गांधी संग्रहालय, एसपी और डीएसपी आवास, सदर हॉस्पिटल, दीनदयाल उपाध्याय पार्क, गांधी मैदान और जिला अतिथि गृह की सैर कराई गई। यहाँ उनकी मुलाकात सांसद श्री राधा मोहन सिंह एवं नगर आयुक्त श्री सौरभ सुमन यादव (I.A.S.) से कराई गई, जिन्होंने बच्चों को प्रेरणादायक विचार साझा किए।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित युवा डॉ. विभु पराशर और मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र जालान उपस्थित थे। इस अवसर पर बच्चों ने मारवाड़ी भाषा, आत्मरक्षा और डांस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा।
समारोह में दसवीं और बारहवीं कक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को डॉ. विभु पराशर द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में इनरव्हील से धीरा गुप्ता, नवयुवक पुस्तकालय से पवन चौधरी, और लायन्स क्लब से चंदन कुमार उपस्थित रहे।
इस आयोजन को सफल बनाने में राहुल अग्रवाल (संयोजक), विपुल जालान, कुणाल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, रवि केजरीवाल, सहित महिला समिति और सृष्टि शाखा की पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध लोहिया ने किया।
समर कैंप के दौरान नाश्ते व पेय पदार्थों की व्यवस्था में विपुल जालान और महिला समिति का विशेष योगदान रहा।
#समरकैंप2025 #मोतिहारी #बचपनकेरंग #मारवाड़ीमंच #डांस #आत्मरक्षा #शहरभ्रमण #गांधीसंग्रहालय #सीताकुंड #मोतीपुरवाटरपार्क #बिहारन्यूज़












