-ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की हुई मौत
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिले के मेहसी थाना क्षेत्र स्थित भीमलपुर चकनगरी तटबंध पर आज एक मजदूर की ट्रैक्टर से दबने के कारण मौत हो गई है। मृतक मज़दूर की पहचान मिठनपुरा निवासी भागीरथ साह का 35 वर्षीय पुत्र अशोक साह के रूप में हुई है।

इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि मिट्टी का काम कर रहे मजदूर जो पंचायत समिति के फंड से तटबंध मरम्मती का कार्य हो रहा था इस दौरान मिट्टी ढोने वाली ट्रैक्टर पलट जाने से उसपर सवार मजदूर की मौत हो गई है। मेहसी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। इस संदर्भ में अभी तक मृतक के परिजन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आवेदन नहीं पड़ने के कारण प्राथमिक दर्ज नहीं हो सकी है।
















