-लकड़कट्टों के द्वारा काटा जा रहा पेड़ गिरा,जलावन लाने गए बच्चे की दबकर मौत

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
पियर थाना क्षेत्र के पीरापुर पंचायत के रत्नमनिया में लकड़कट्टों के द्वारा काटे जा रहे पेड़ गिरने से एक बच्चे की दबकर मौके पर हीं दर्दनाक मौत हो गई।जिसकी पहचान सुरेश साह के पुत्र अमरजीत कुमार (13) के रूप में की गई है। वह कक्षा 9वीं का छात्र था। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि सुबह रत्नमनिया में मजदूरों द्वारा सिमल का पेड़ काटा जा रहा था। इसी दौरान कटे हुए पेड़ के गिड़ने के क्रम में उसके चपेट में आने से दबकर एक बच्चे की मौत हो गई।वह जलावन लाने गया था ।मृतक बच्चे के शव को कटे एवं गिरे पेड़ के नीचे से मिट्टी खोदवाकर निकलवाया जा सका। जिसे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। जहां से पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटनाक्रम को लेकर पीड़ित परिवार के सदस्यों ने कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर घटनाक्रम में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इधर स्वजनों का बताना है कि पेड़ गिरने से उनके बच्चे की मौत हुई है। घटना के बाद संबंधित लकड़ी खरीदार एवं मजदूर मौके से फरार हो गए।कटे एवं गिरे पेड़ के नीचे से दबे बच्चे के शव को गड्ढा खोदकर कर बाहर निकाला जा सका।जिसे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए मेडिकल भेजा गया। घटना के बाद से स्वजनों में चीख पुकार मच गई। घटना स्थल पर इलाके से लोगों की भारी भीड़ जुट गयी।लोगों ने बताया कि घटना के बाद सम्बंधित खरीददार एवं मजदूर मौके से फरार हो गए।
















