-मुजफ्फरपुर में गोलीकांड पीड़ित परिवार से मिले मुकेश सहनी, दिया हरसंभव मदद का भरोसा
मुजफ्फरपुर/गायघाट। दीपक।
गायघाट प्रखंड की बेरुआ पंचायत के चोरनियां गांव में शनिवार को वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में हुए गोलीकांड में मृतक जगतवीर राय के परिजनों से मुलाकात की।
इस दौरान मुकेश सहनी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और निंदनीय घटना है। दुख की इस घड़ी में वे पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

सहनी ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
मौके पर स्थानीय लोगों की भी भीड़ जुटी रही, जिन्होंने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और न्याय की मांग दोहराई।









