Advertisement

मुजफ्फरपुर: बन्दरा पीएचसी में स्वास्थ्य मेला आयोजित,बंध्याकरण को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

-बन्दरा पीएचसी में स्वास्थ्य मेला आयोजित,बंध्याकरण को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

बन्दरा।दीपक।

मिशन विकास परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बन्दरा पीएचसी पर गुरुवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया। इस दौरान यहां लोगों को ज्यादा से ज्यादा बंध्याकरण कराने को लेकर जागरूक किया गया। प्रखण्ड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य मेला के माध्यम बंध्याकरण कराने इससे होने वाले फायदों को लेकर जागरूक किया गया।इस दौरान पीएचसी एवं एपीएचसी के विभिन्न स्तरों के स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।