-पुतौह की हत्या में सास गिरफ्तार
-बरियारपुर गांव का मामला
-पीयर पुलिस ने की कार्यवाई
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक ।
पीयर थाना के बरियारपुर में दहेज के लिए बहु की हत्या करने के आरोप में पीयर थाना पुलिस ने सास पूनम देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीयर थाना अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि नव विवाहित रीना देवी के हत्याकांड का मामला दर्ज कराया गया है। मायके वाले द्वारा दर्ज कराए गए इस मामले में सास, ससुर एवं पति को नामजद कराया गया है। ज्ञात हो कि गुरुवार की संध्या बरियारपुर में मंजय लाल महतो की नवविवाहित पत्नी रीना देवी का शव उसके घर से पीयर थाने की पुलिस ने बरामद किया था। उसके घर में बेड पर पड़ा हुआ मृतका का शव पड़े होने की सूचना पर पियर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए तत्काल एसकेएमसीएच भेज दिया गया था।

घटनाक्रम में मृतका के मायके वालों की तरफ से दिए गए आवेदन के आधार पर घटनाक्रम की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें दहेज के लिए नव विवाहिता रीना देवी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पति, सास एवं ससुर तीनों को नामजद अभ्युक्ति बनाया गया है। जिसमें दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या करने की बात कही गई है।शादी मार्च में ही हुई थी।















