-मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेलवे पुलिस का जागरूकता अभियान,यात्रियों को सुरक्षा नियमों के प्रति किया गया सचेत
मुजफ्फरपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार तथा निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुष्मिता कुमारी एवं उनकी टीम द्वारा रविवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक चला, जिसमें यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान यात्रियों को निम्नलिखित बातों के प्रति जागरूक किया गया:
बिना आवश्यक कारण ट्रेन में एमरजेंसी चेन पुलिंग (ACP) न करें।
रेल लाइन पार करने से बचें, यह खतरनाक और दंडनीय है।
ट्रेन के छत, पायदान या दरवाजे पर लटककर यात्रा न करें।
नशाखुरानी गिरोह से सतर्क रहें, अजनबी से खाद्य या पेय पदार्थ न लें।

महिला कोच में पुरुष यात्री यात्रा न करें।
दिव्यांग कोच में केवल पात्र व्यक्ति ही यात्रा करें।
चलती ट्रेन के पास सेल्फी न लें और न ही उस पर पत्थर फेंकें।
सिग्नल उपकरणों से छेड़छाड़ न करें।
किसी भी आपात स्थिति में रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर तुरंत संपर्क करें।
स्टाफ ने यात्रियों को बताया कि इन नियमों का उल्लंघन करने से गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं, जिससे जान-माल की हानि और रेलवे संपत्ति का नुकसान हो सकता है। साथ ही, उल्लंघन की स्थिति में दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस जागरूकता अभियान के दौरान यात्रियों ने रेलवे पुलिस को सहयोग देने का वादा किया और सुरक्षा नियमों के पालन का भरोसा दिलाया।












