-बन्दरा में 53 प्रतिशत वोटिंग
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के हत्था पंचायत के चांदपुरा में वार्ड संख्या 16 में पंचायत उपचुनाव के अंतर्गत गुरुवार को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग कराया गया। यहां ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बालिका विद्यालय चांदपुरा में वोटिंग की प्रक्रिया कराई गई। आरओ रोहन रंजन सिंह ने बताया कि यहां कुल 53 प्रतिशत मतदान पड़े। मतदान की प्रक्रिया के बाद एवं वैलेट बॉक्स को प्रखंड मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि 30 तारीख को मतों की गिनती होगी।

शुरुआती 2 घण्टों में हीं हो गए 25प्रतिशत वोटिंग,पुरुषों से ज्यादा महिला वोटरों ने दिखाया दम:
मतदान केंद्र पर मौजूद कर्मियों के अनुसार यहां मतदान की शुरुआत के साथ सुबह से ही वोटरों की भीड़ लग गयी। शुरुआती 2 घंटे (7 से 9बजे तक) करीबन 25 प्रतिशत मतदान हो गए थे। यहां शाहिद रेजा ने बताया कि 9 के बाद वोटिंग प्रतिशत कम रहा,फिर दोपहर के बाद वोटिंग प्रतिशत में अचानक इजाफा हुआ। चुनाव समाप्ति तक कुल 53प्रतिशत यहां वोटिंग हुई। भले ही पंचायत
उपचुनाव कराए गए हैं। पूरे प्रखंड में एकमात्र हत्था पंचायत के इसी वार्ड में यहां उपचुनाव हुए हैं, बावजूद वोटरों का उत्साह और माहौल सामान्य चुनावों की तरह पूरे सबाब पर देखा गया।यहां कुल वोटर 506 हैं। जिसमें 271 वोटरों ने अपने मतों का प्रयोग किया।जिसमें महिला वोटरों की संख्या ज्यादा रही। कुल 139 महिला वोटर ने मतदान की, जबकि 132 पुरुषों ने अपने मतों का प्रयोग किया।












