Advertisement

मुजफ्फरपुर के होटल में हंगामा: पत्नी को कथित प्रेमी संग पकड़ने पर बवाल, युवक की पिटाई

–मुजफ्फरपुर के होटल में हंगामा: पत्नी को कथित प्रेमी संग पकड़ने पर बवाल, युवक की पिटाई

मुजफ्फरपुर। जिले के खबड़ा इलाके के एक होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया और होटल परिसर में जमकर हंगामा हुआ।
बताया जाता है कि पीड़ित व्यक्ति पेशे से पान दुकानदार है और उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दंपत्ति के दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि कुछ समय से पत्नी की नजदीकियां पड़ोस में रहने वाले एक युवक से बढ़ गई थीं। दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत होने से पति को शक हुआ।
शक गहराने पर पति ने पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी उक्त युवक के साथ एक होटल में ठहरी हुई है। इसके बाद वह तुरंत होटल पहुंच गया और कमरे का दरवाजा खुलवाया।


दरवाजा खुलते ही पति ने दोनों को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद उसका गुस्सा फूट पड़ा और वहां हंगामा शुरू हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए।
इस दौरान युवक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मौके का फायदा उठाकर महिला वहां से फरार हो गई और अपने मायके चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से युवक को छुड़ाकर हिरासत में लिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।