–मुजफ्फरपुर के बंदरा में हत्था थाना की बड़ी कार्रवाई, 31.5 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
हत्था थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि पटसारा पासी चौक स्थित एक घर में छापेमारी कर 24 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ राम केसर महतो को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में करमैठा गांव से राजकिशोर पासवान को करीब साढ़े 7 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी सूरत में धंधेबाजों को बख्शा नहीं जाएगा।
#Muzaffarpur #Bandara #PoliceAction #SharabMafia #BiharPolice #CrimeNews









