-मुख्यमंत्री ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ का लिया जायजा
-खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल
पटना। दीपक कुमार तिवारी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को भागलपुर स्थित सैण्डिस कंपाउंड के इंडोर स्टेडियम का दौरा कर ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद प्रतिभागी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली और छत्तीसगढ़ के बीच चल रहे महिला सिंगल बैडमिंटन मुकाबले को देखा और स्टेडियम परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों एवं दर्शकों का अभिनंदन किया। खिलाड़ियों व दर्शकों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस मौके पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मुख्यमंत्री को पौधा और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद श्री अजय कुमार मंडल, श्री गिरिधारी यादव, विधायकगण श्री गोपाल मंडल, श्री ललन कुमार, श्री ललित नारायण मंडल, श्री पवन यादव, भागलपुर नगर निगम की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल, पूर्व सांसदगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, वरीय अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।











