Advertisement

भोजपुरी में धमाल: खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही वायरल

-भोजपुरी में धमाल: खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही वायरल

पटना।भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुकीं खुशी कक्कड़ एक बार फिर अपने नए गाने “जानू एही लगन में” के साथ दर्शकों के बीच छा गई हैं। SRK Music से रिलीज हुआ यह गाना लॉन्च होते ही तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक दर्शकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
गाने की मधुर धुन, दिल को छू लेने वाले बोल और शानदार प्रस्तुति ने श्रोताओं को पहली ही बार में आकर्षित कर लिया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में शिवानी सिंह नजर आ रही हैं, जिनकी खूबसूरत अदाएं और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने गाने के क्रेज को और बढ़ा दिया है। वीडियो में उनकी परफॉर्मेंस गाने के मूड के साथ पूरी तरह मेल खाती है और दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में सफल रही है।
वीडियो की शानदार विजुअल क्वालिटी, आकर्षक लोकेशन और बेहतरीन डांस मूव्स इसे और भी खास बनाते हैं। यही वजह है कि रिलीज के साथ ही यह गाना दर्शकों की प्लेलिस्ट में तेजी से अपनी जगह बना रहा है।


गाने को लेकर खुशी कक्कड़ ने कहा कि “जानू एही लगन में” उनके दिल के बेहद करीब है, जिसमें इमोशन, मेलोडी और मनोरंजन का खूबसूरत संगम है। उन्होंने दर्शकों से मिल रहे प्यार को अपने लिए बेहद खास बताया।
इस गाने के बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं, जबकि संगीत विकाश यादव ने तैयार किया है। कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी और विष्णु कुमार ने की है। संतोष यादव और नवीन वर्मा की डीओपी तथा विवेक यादव के कैमरा वर्क ने वीडियो को शानदार विजुअल ट्रीट दिया है। हमिंग बर्ड वीएफएक्स के डीआई ने गाने की खूबसूरती को और निखारा है, वहीं पीआरओ की जिम्मेदारी रंजन सिन्हा ने निभाई है।
कुल मिलाकर, “जानू एही लगन में” इस समय भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है और तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है।