Advertisement

भारत में करीब 5 करोड़ यूनिट रक्त की है जरूरत: श्रीराज

चंपारण की खबर::
-भारत में करीब 5 करोड़ यूनिट रक्त की है जरूरत: श्रीराज
– विश्व ब्लड डोनर दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

भारत में करीब 5 करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत होती है। जबकि 2.5 करोड़ यूनिट रक्त ही उपलब्ध हो पाता है। देश में करीब 25% पुरुष और 57% महिलाओं में रक्त की कमी देखी जाती है। अनुमान के अनुसार खून की कमी की वजह से भारत में रोज करीब 12 सौ लोगों की जान चली जाती है. थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, एनीमिया, प्लास्टिक एनीमिया, ब्लड कैंसर के रोगियों को बार-बार रक्त की जरूरत होती है। गुर्दे के रोग और डायलिसिस के अलावा दुर्घटनाओं के कारण रक्त की जरूरत बढ़ती जा रही है। उक्त बातें रेड क्रॉस मोतिहारी में आयोजित विश्व रक्तदाता दिवस 2023 के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीराज आईपीएस आरक्षी अपर उपाधीक्षक मोतिहारी में रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य के अलावा सामाजिक, परिवारिक या घरेलू आवश्यकता है तो उसमें मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा। श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने कहा हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने के बाद पुनः 48 घंटे में आपके शरीर में रक्त बन जाता है। आपके रक्तदान से तीन तीन लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है। मोतिहारी रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ई विभूति नारायण सिंह ने
बताया कि लोगों में रक्तदान करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।

ब्लड डोनेशन एक दर्द रहित क्रिया है, जो किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकती है। रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस की उपाध्यक्ष डॉ पुष्पा किशोर, आशीष प्रताप सिंह, डॉ अमित उज्जवल कुमार श्रीवास्तव उर्फ शेखर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। मोतिहारी में अवनीष कुमार सुमन, जितेंद्र कुमार, रवि कुमार गुप्ता रामगढ़वा के प्रभास कुमार गुप्ता, रोहित कुमार सिंह, भोपटपुर की रेनू गुप्ता, लक्की कुमारी, सत्येंद्र नाथ तिवारी, शुभम शेखर,एनम रंजना इत्यादि सहित मसिमो बैटरी कम्पनी के सदस्यों ने रक्तदान किया। आज पनटोका एसएसबी, पिपराकोठी एसएसबी और टोल प्लाजा चकिया तथा मोतिहारी रेड क्रॉस भवन में 130 लोगों ने रक्तदान किया और अभी रक्तदान जारी है। बताया कि आज एसएसबी पनटोका में 35 यूनिट, एसएसबी पिपराकोठी में 35 यूनिट, टोल प्लाजा चकिया में 46 युनिट और मोतिहारी में 20 यूनिट रेड क्रॉस भवन में,कुल 136 यूनिट रक्त अभी तक प्राप्त हुआ है ।