Advertisement

बोचहां में घर के भीतर महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

-बोचहां में घर के भीतर महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बोचहां/मुजफ्फरपुर।मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र अंतर्गत राघो मझौली गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 40 वर्षीय महिला का शव उसके घर के भीतर मिला। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी उपेंद्र राम की पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
बताया जाता है कि घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब मृतका के पति उपेंद्र राम घर लौटे। घर के अंदर पत्नी को मृत अवस्था में देख उनके होश उड़ गए। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर के Sri Krishna Medical College and Hospital भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।