-बेनीबाद : शिवदाहा बरैल आयान मामले में दोषी पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच हो: समाजसेवी विजय कुमार राय
दीपक कुमार। गायघाट
-प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की अपील, दोषी बचना नहीं चाहिए
बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदहा बरेल से 5 दिनों से लापता आयान का शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े होने लगे हैं।मामले में पंचायत समिति पति सह समाजसेवी विजय कुमार राय ने बेनीबाद पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच करते हुए दोषी की गिरफ्तारी की मांग किया है।

उन्होंने कहा है कि किसी भी सूरत में दोषी व्यक्ति बचना नहीं चाहिए। इसकी जांच किया जाएं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर अभी इंतजार किया जा रहा है। बेनीबाद थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने बताया कि जल्द से जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जायेगा। उसमे पता चल जाएगा। बाकी सभी मामलों में जांच जोर शोर से की जा रही है।












