Advertisement

Breaking: बेनीबाद में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराकर कार नीचे गिरी; मां-बेटे की मौत

-बेनीबाद में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराकर कार नीचे गिरी; मां की मौत, बेटा गंभीर

मुजफ्फरपुर/गायघाट(दीपक)। बेनीबाद थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बरूआरी के समीप ठिकापही के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतका मधु श्रीवास्तव दरभंगा जिले के सिमरी निवासी बताई गई है। वह सिंहवाड़ा हाई स्कूल में शिक्षका के पद पर कार्यरत थीं।

वहीं, उनका पुत्र पुनीत श्रीवास्तव हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है।बताया जा रहा कि हादसे में पीड़ित बेटा ने भी दम तोड़ दिया। हॉस्पिटल जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

बताया गया कि तेज रफ्तार कार एनएच-27 से गुजर रही थी। इसी दौरान बरूआरी के समीप ठिकापही के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी पुलिया में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के इलाके में उसकी आवाज सुनाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में घायल पुनीत श्रीवास्तव को बाहर निकालने में मदद की। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे में मधु श्रीवास्तव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद बेनीबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।