–बेनीबाद के कल्याणी में महाशिवरात्रि पर निकली शिव शोभायात्रा
दीपक कुमार। गायघाट
बेनीबाद थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार में भव्य शिव शोभायात्रा और शिव बारात धूमधाम व भक्तिभाव के साथ निकाली गई। इस दौरान आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों और अखाड़ों के हैरतअंगेज प्रदर्शन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे इलाके में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारे गूंज उठे।

ग्रामीण युवा समाजसेवी अमलेश कुमार ने बताया कि आयोजित यह शोभायात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ हुई।
शोभायात्रा में शिव-पार्वती, गणेश, नंदी सहित अन्य धार्मिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। अखाड़ों के कलाकारों ने शिव बारात में शामिल होकर हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति संगीत पर झूमते नजर आए।













