Advertisement

बेगूसराय में छठ पूजा के दौरान डूबने से तीन की मौत

बेगूसराय में छठ पूजा के दौरान डूबने से तीन की मौत

संवाददाता। बेगूसराय।

बेगूसराय में छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को पूजा के दौरान अलग-अलग जगह पर डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई है। पहली घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मलमल्ला तालाब की है , हालांकि डूबने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद डुबे युवक को बरामद कर इलाज के लिए खोदावंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा खैय पुल के समीप की है।

जहां कि स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से जीतन सहनी के पुत्र मिथुन कुमार (11) की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के काफी प्रयास से शव बाहर निकाला गया। तीसरी घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत-दो में हुई है। वहां की संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। फिलहाल ग्रामीणों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।