-बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों को किया समान्नित
घोड़ासहन:-प्रखंड क्षेत्र के समनपुर में अवस्थित फ्यूचर पॉइंट कोचिंग सेंटर में शनिवार को कोचिंग संचालकों द्वारा बिहार पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयनित दो अभ्यर्थियों को समान्नित किया। इस दौरान महिला अभ्यर्थी नीलू कुमारी पति अरविन्द बैठा व संतोष कुमार पिता नथुनी साह को कोचिंग संचालक दीनबन्धु कुमार, अभय कुमार, रंजय कुमार, अनिल कुमार व मेवालाल कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से अंगवस्त्र व फूलों का माला पहनाकर समान्नित किया गया। सभी ने दोनो की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अवसर पर कोचिंग संचालको ने बताया कि उक्त दोनों अभ्यर्थी इसी कोचिंग से पढ़ कर व पढ़ा कर बिहार पुलिस की तैयारी की। दोनो काफी कमजोर घर से आते है। नीलू कुमारी के पति अरविन्द बैठा बाइक से फल घुमाकर बेचते है। उन्होंने कड़ी मेहनत से अपनी पत्नी को पढ़ाकर बिहार पुलिस में कांस्टेबल बनाया है। वहीं दूसरे सफल अभ्यर्थी संतोष कुमार के पिता नथुनी साह दिहाड़ी मजदूर है। उन्होंने बहुत कठिनाइयों से अपने पुत्र को पढ़ाया व बिहार पुलिस में कांस्टेबल बनाया।दोनो अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों समेत गुरुजनों को दिया है।











