Advertisement

बिहार के अनुसूचित जाती, जनजाती एवं कल्याण विभाग के मंत्री का विधायक ने किया स्वागत

-बिहार के अनुसूचित जाती, जनजाती एवं कल्याण विभाग के मंत्री का विधायक ने किया स्वागत

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

स्थानीय जिला अतिथि गृह में बिहार सरकार अनुसूचित जाती, जनजाती एवं कल्याण विभाग के मंत्री लखिन्द्र पासवान का आगमन हुआ। जहां उनका स्वागत मोतिहारी विधायक सह पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने अंगवस्त्र और मोमेंटो दे कर किया।


इस अवसर पर जिला अतिथि गृह मे भाजपा जिला अध्यक्ष पवन राज, किसान मोर्चा जिला प्रभारी श्याम बाबू सिंह, विनोद कुशवाहा,धर्मेंद्र जी, जिला प्रवक्ता साजिद रज़ा, सोशल मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, आईटी सेल के संयोजक ऋषभ झां, कौशल किशोर सिंह , जगजीवन पासवान, चन्दन सिंह, सन्नी सिंह, सहित बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए अभिनंदन किया।