-बिदुपुर में सम्राट अशोक सेना की प्रखंड इकाई का गठन, युवाओं की बड़ी भागीदारी
राजापाकर/वैशाली, संजय श्रीवास्तव।
सम्राट अशोक सेना वैशाली के निर्देशानुसार बिदुपुर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन नवानगर पंचायत में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी सक्रियता और उत्साह का परिचय दिया।
सम्मेलन में उपस्थित जिला अध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह, संयोजक पंकज कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राज किशोर सिंह, कार्यालय सचिव शिव कुमार हरि, सचिव गुड्डू कुमार सिंह, हाजीपुर प्रखंड अध्यक्ष विशाल चंद्र कुशवाहा एवं कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार का संरक्षक वकील साहब के नेतृत्व में अंगवस्त्र, बुके एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट अशोक के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने कहा कि सम्राट अशोक सेना नवंबर 2026 के अंत तक जिले के सभी प्रखंडों में मजबूत कमेटी का विस्तार करेगी और युवाओं को एकजुट कर नया इतिहास रचेगी। उन्होंने भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं की भारी उपस्थिति को संगठन के लिए सकारात्मक संकेत बताया।

संयोजक पंकज कुशवाहा ने नवगठित प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की पहचान पदाधिकारियों के सहयोग, समर्पण और सक्रियता से ही बनती है।
सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से बिदुपुर प्रखंड इकाई का गठन किया गया, जिसमें मुरलीधर सिंह को अध्यक्ष, सोनू कुमार को महासचिव, संजीव कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह एवं संजीव कुशवाहा को उपाध्यक्ष बनाया गया।
सचिव पद पर रत्नेश कुमार और पप्पू कुशवाहा, संयुक्त सचिव के रूप में विकास कुमार और मुन्ना कुमार, कोषाध्यक्ष के रूप में मनोज कुमार सिंह तथा प्रखंड संरक्षक के रूप में अमृत सिंह का चयन किया गया।
सम्मेलन के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया गया।











