Advertisement

बांका में त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला का समापन, शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर

-बांका में त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला का समापन, शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर

बांका।चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर (बांका) में आयोजित त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यशाला के तीसरे दिन का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर, उप-प्रधानाचार्य संजय कुमार नवनीत, प्रबंध कार्यकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष कपिल देव भगत एवं सहसचिव रानी महकम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अभिभावक संगोष्ठी की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समर्पण योजना तैयार करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक, अभिभावक और विद्यालय के बीच समन्वय से ही विद्यार्थियों का समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोषाध्यक्ष कपिल देव भगत ने कहा कि आज के दौर में विद्यालयों की संख्या भले ही बढ़ी हो, लेकिन विद्या भारती से जुड़े विद्यालय अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। यहां केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
कार्यशाला में अभय कुमार सिंह, विक्रांत पाठक, पप्पू कुमार सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, संजीव कुमार सुधांशु, दिलीप कुमार झा, आशीष अमन, अवधेश कुमार झा, विवेकानंद सिंह, नीरज कुमार झा, विकास कुमार, कृष्णकांत, कृष्ण प्रकाश, संजना सिंह, अनिमा कुमारी, निवेदिता प्रियदर्शनी, कुमारी हिना समेत सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए प्राप्त अनुभवों को विद्यालय में लागू करने का संकल्प लिया।