Advertisement

बन्दरा: संपर्क सड़क पर घर बनाने से यातायात बाधित,कार्यवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर काटा बबाल

-संपर्क सड़क पर घर बनाने से यातायात बाधित,कार्यवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर काटा बबाल

बंदरा। दीपक।

प्रखंड के तेपरी चौक के पास शनिवार को नाराज ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया।ग्रामीणों का बताना था कि पिछले करीब एक पखवाड़े पहले संपर्क सड़क को जाम कर घर बना लिए जाने से ब्रह्मस्थान तक जाने वाली संपर्क सड़क में यातायात बाधित है।मामले में हत्था ओपी प्रभारी एवं बन्दरा अंचल अधिकारी को आवेदन देने के बाबजूद कार्यवाई नहीं हुई है । इससे नाराज लोगों के द्वारा शनिवार को तेपरी में मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया। जिसके कारण पिलखी-सैदपुर मुख्य पथ में करीब 4 घंटे तक यातायात बाधित रही।

नाराज ग्रामीणों का आरोप था कि ब्रह्म स्थान तक जाने वाली मुख्य सड़क कई सालों से संचालित है। कई साल इसका सोलिंग भी कराया गया। अब सड़क का पीसीसी निर्माण कार्य होना था। इस बीच सड़क पर कथित लोगों के द्वारा कब्जा कर घर बना लिया गया है तथा सड़क को अवरुद्ध कर दिया गयाहै। जिससे यातायात बाधित हो गया हो गया है। 15 दिन पहले इस मामले की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा हत्था ओपी प्रभारी तथा बंदरा के अंचल अधिकारी से की गई। इस मामले में सीओ ने राजस्व कर्मचारी से जांच कराकर कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर ली। अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका तथा यातायात बाधित है। इसलिए नाराज ग्रामीणों ने आज मुख्य सड़क को जाम कर संपर्क सड़क का रास्ता खुलवाने की मांग शुरू कर दी। मौके पर जिला पार्षद फ़नीष कुमार चुन्नू ने बताया कि बन्दरा सीओ से इस मामले में बातचीत की गई। उन्होंने बताया की वे जिला में किसी बैठक में हैं।उन्होंने 8 दिन में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बताया कि तत्काल लोगों को शांत करा कर जाम को हटवा दिया गया है। नाराज ग्रामीणों का बताना है कि यदि 1 सप्ताह के अंदर इस मामले में आवश्यक कार्यवाही नहीं हुई तो बंदरा अंचल कार्यालय का घेराव किया जाएगा।