Advertisement

बंदरा के मध्य विद्यालय बैंगरी में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम, बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा के दिए गए टिप्स

-बंदरा के मध्य विद्यालय बैंगरी में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम, बच्चों को तनावमुक्त परीक्षा के दिए गए टिप्स

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बैंगरी में ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6, 7 एवं 8 के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, तनावमुक्त रहकर तैयारी करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित करना था।
प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

हमारे विद्यालय में भी बच्चों को परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में शिक्षिका आशा कुमारी, श्वेता कुमारी, शिवांगी राज तथा शिक्षक अभिषेक और सुल्तान आजमी ने बच्चों को परीक्षा की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए और उनके सवालों का समाधान किया।
बच्चों ने भी अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं और कार्यक्रम को काफी लाभदायक बताया। विद्यालय परिसर में सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला।