Advertisement

बंदरा के करमैथा स्कूल के पास पीपल का डाल गिरा, 440 वोल्ट की तार सहित सड़क और बिजली आपूर्ति ठप, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे

-बंदरा के करमैथा स्कूल के पास पीपल का डाल गिरा, 440 वोल्ट की तार सहित सड़क और बिजली आपूर्ति ठप, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे

बंदरा/मुजफ्फरपुर। संवाददाता।

मतलुपुर पंचायत अंतर्गत करमैथा प्राथमिक विद्यालय परिसर के पास स्थित पुराने पीपल (ब्रह्मस्थान) के पेड़ की एक बड़ी डाल शुक्रवार की दोपहर अचानक टूटकर 440 वोल्ट के विद्युत पोल और तार सहित सीधे ग्रामीण सड़क पर गिर गई। इस अप्रत्याशित घटना से स्कूल परिसर और आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।

घटना के समय विद्यालय में बच्चे मौजूद थे और सड़क से ग्रामीणों की आवाजाही भी हो रही थी, लेकिन संयोगवश कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बच गए।

इस घटना के कारण पूरे विद्यालय और आसपास की बस्ती में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, साथ ही ग्रामीण सड़क पर आवागमन भी रुक गया। तत्काल सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचित किया।

स्थानीय निवासी आलोक कुमार पाठक और पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनय पाठक ने बताया कि गनीमत रही कि कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई। बिजली विभाग को सूचना दी गई है ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल की जा सके। ग्रामीणों के प्रयास से पेड़ की डाल को काटकर सड़क पर आवागमन बहाल कर दिया गया है।

घटना ने प्रशासन को पेड़ों की नियमित देखरेख और जर्जर हो चुके विद्युत तंत्र की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

#बंदरा_समाचार
#विद्युत_दुर्घटना
#स्कूल_में_अफरातफरी
#बालबाल_बचाव
#ElectricalHazard
#MuzaffarpurNews
#BandraUpdate
#RoadBlocked
#TreeFallIncident
#SchoolSafetyAlert