–प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण चिकित्सक के इलाज में महिला की मौत,पोस्टमार्टम में भेजा गया शव
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
प्रखंड क्षेत्र के पियर थाना इलाके में प्रसव के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रूबी कुमारी (25) के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले की रहने वाली थीं। वह बाबू लाल राम की पुत्री थीं और उनका मायका पियर थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत के बंगाही गांव वार्ड संख्या-1 में है।
जानकारी के अनुसार, रूबी कुमारी का प्रसव घर पर ही कराया गया था। प्रसव के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई,एक ग्रामीण चिकित्सक से उनका इलाज कराया जा रहा था। इसी दौरान इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पियर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने देर रात बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव ससुराल पक्ष के परिजनों को सौंप दिया गया है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।











