-प्रधानमंत्री के माता के निधन पर हम नेताओं ने जताया शोक
पटना।संवाददाता।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के माता के निधन पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम के संस्थापक संरक्षक जीतान राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता हीराबेन के निधन पर हम अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

ईश्वर से कामना करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मांत्री शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ० दानिश रिजवान, विधायक डॉक्टर अनिल कुमार, विधायिका ज्योति देवी, विधायक प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी, अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा, बिहार प्रभारी राजन सिद्दीकी आदि हम नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता हीराबेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।









