-प्रतिभा सम्मान समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन
विभूतिपुर/समस्तीपुर। प्रखंड के जगतारणी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरूण कुमार ठाकुर, माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्यकार्यकारिणी सदस्य निलय कुमार, रामदेव राय एवं मंच संचालक शिक्षक सुरेश कुमार, शिक्षक मनोज कुमार साह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ने बच्चों से लगनशीलता के साथ अपने दायित्व का निर्वाहन करने की अपील की एवं प्रतिभा के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आवाह्न किया। वहीं विशिष्ट अतिथि सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा नरेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों से नियमित विद्यालय आने एवं अध्ययन के समय का सदुपयोग करने का आवाह्न किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं मंच संचालन सुरेश कुमार ने किया।

शिक्षक नेता रामदेव राय ने विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व दानदाता सदस्य राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक स्वर्गीय हरिश्चंद्र चौधरी के शिक्षा के क्षेत्र में बताए रास्ते पर चलने का आवाह्न किया। विभिन्न कक्षाओं में अव्वल आने वाले छात्रों को विधायक अजय कुमार एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा नरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया। विज्ञान एवं गणित के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। आई एस ई आर पुणे एवं आर आई ई भुवनेश्वर से प्रशिक्षण प्राप्त नवाचारी शिक्षा हेतु गणित शिक्षक सुरेश कुमार को डी पी ओ के द्वारा सम्मानित किया गया। विधायक अजय कुमार के द्वारा डीपीओ नरेन्द्र कुमार सिंह को स्व हरिश्चन्द्र चौधरी द्वारा लिखित पुस्तक एवं मिथिला की पारंपरिक शाॅल भेंट समर्पित किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द कुमार दास, प्रबंध समिति के सदस्य राम उदित सिंह , अभिभावक भोला चौधरी, भोला राम, मिथिलेश चौधरी, बिन्देश्वरी चौधरी, संजय पासवान, दिलीप चौधरी, कमलेश ईसर एवं विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिका उपस्थित रहे।











