Advertisement

पूर्णिया में बदमाशों ने छठ घाट को किया तहस- नहस

पूर्णिया में बदमाशों ने छठ घाट को किया तहस- नहस

-तोड़फोड़ करने के बाद फेंकी पूजा सामग्री
-तनाव कायम

संवाददाता। पूर्णिया।

बिहार में आज से पहले कभी भी छठ घाट और छठ व्रतियों को नुकसान पहुंचाने की घटना नहीं हुई है। पूर्णिया में छठ घाट पर तांडव मचाया गया है। बदमाशों ने छठ घाट को पूरी तरह तहत- नहस कर दिया है। तस्वीरों में दिख रहा है कि कितनी नफरत मन में लेकर बदमाश आए होंगे। उन्होंने घाट पर लगाए गए केले को तोड़ दिया है। पूजा सामग्री को फेंकने का काम किया है। घाट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया है। ये घटना पूर्णिया ही नहीं पूरे बिहार को शर्मसार करने वाली है। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। लोगों में आक्रोश है।
घटना के बाद छठ व्रतियों ने गांव के मनचलों और बदमाशों पर आरोप लगाया है। घटना बायसी थाना क्षेत्र के हरिणतोड़ पंचायत के माला गांव की बताई जा रही है। जानकारी साझा करते हुए छठ व्रतियों ने कहा कि वे लोग संध्या अर्घ्य के बाद अपने घर लौट रहे थे। उसी बीच रास्ते में मौजूद सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने में जुटे कुछ शरारती तत्वों ने छठ घाट पर हमला बोल दिया।

मौके पर मौजूद बायसी अनुमंडल के डिप्टी कलेक्टर और डीएम के अलावा एसपी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। वहीं दूसरी ओर छठ व्रतियों में आक्रोश है। निर्जला उपवास करने वाले श्रद्धालु छठ घाट की हालत देखकर रोने लगे। पदाधिकारी उन्हें समझाने में जुटे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन कार्रवाई करने में पीछे हट रहा है। पुलिस प्रशासन को तुरंत उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।