-पियर थाना पुलिस की कार्रवाई, बंदरा से दो वारंटी गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर/बंदरा: पियर थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बंदरा क्षेत्र से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।
पियर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बंदरा इलाके से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में फरार वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।












