-पररिया की घटना हिन्दू सेना की सोची समझी चाल-समीम मियां, मुस्लिम शांति का कौम हैं।
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
महोतरी जिला के भंगहा नगरपालिका बार्ड 8के पररिया में दो समुदायों के बीच हुयी घटना में हिन्दू सेना को दोषी माना है। मंगलवार को मुस्लिम आयोग के अध्यक्ष समीम मियां अंसारी पररिया में जाकर अपने समुदाय के लोगो से मिले बाद में वे स्थानीय मुस्लिम समुदायोको भरोसा दिलाया कि जिनके घर क्षति हुयी हैं, जो घायल हुए है उनक इलाज के लिए सरकार से मदद के लिए कहा गया है।

एक 22बर्ष का युवक इस घटना में अपांग हुआ है अभी इलाज चल रहा है । उसे रोजगार के लिए सरकार रकम मुहैया करायें इसके इसके लिए सरकार पर मुस्लिम आयोग द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। समीम मियां ने कहा कि कुछ प्रहरी ने मेरे समुदाय के साथ ज्यादती की है इस का मतलब यह नहीं है कि सभी प्रहरी को दोष देना ठीक नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन महोतरीको धन्यवाद दिया कि समय रहते पररिया में कर्फ्यू नहीं लगाया नहीं तो स्थिति और स्थित बिगड़ जाता। समीम मियां ने कहा कि दोषी प्रहरी को दवादला कर दिया गया है।
मियां ने आगेकहा किहमारा कौम शांति का कौम हैं। नेपाल के गणतंत्र लाने में मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू तथा मुस्लिम भाईचारा को बिगाड़ने का काम हिन्दू सेना ने किया है ऐसे लोगो को सरकार कड़ी सजा देगी। इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे हिन्दू समाज कोदोषी मान लिया जाए। उन्होंने मुस्लिमों सेअपील कि इंसा अल्लाह बदले की भावना मन से हटा दें। अल्लाह के घर में देर हैं अंधेर नहीं। अपने संबोधन के दौरान हिन्दू द्वारा निकाले गए कलश यात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा पत्थरबाजी के बारे में एक लब्ज भी उनके जुवान से नहीं निकला।












