–पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
राजापाकर। संजय श्रीवास्तव। प्रखंड क्षेत्र के न्यूटन क्लासेस, राजापाकर परिसर में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा इसे सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को स्मरण करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से उनके विचारों को आत्मसात करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग के संचालन हेतु एक कमेटी का भी गठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने की, जबकि वर्ग संचालन की जिम्मेदारी वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कुमार सिंह को सौंपी गई।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरव शर्मा, किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता सुबोध कुमार सिंह, रजनीश कुमार, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, हरिशंकर कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, हरेंद्र साह, सोनू चौधरी, सानू झा, राजकुमार गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया।








