Advertisement

नेपाल: रा.प्र.पा(हल) विधायक को किया जायगा सम्मानित

-रा. प्र. पा(हल) बिधायक को किया जायगा सम्मानित

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (हल) से समानुपातिक से बिधायक (प्रदेश सांसद) बनीं कंचन विच्छा साह को जनकपुरधाम के रौनियार धर्मशाला में पार्टी द्वारा नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उपयुक्त जानकारी धनुषा क्षेत्र तीन के क्षेत्रीय अध्यक्ष असर्फी झा ने दी है। नागरिक अभिनंदन पार्टी के जिला पदाधिकारी, केन्द्रीय सदस्य सहित आम कार्यकर्ता शामिल होंगे। कंचन विच्छा साह पार्टी के केन्द्रीय सदस्य राम नारायण साह भकी धर्म पत्नी है। वे सिरहा जिला के मिर्चैया बाजार के रहने वाली है।