-मोटर साइकिल दुर्घटना में पत्रकार की मौत
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।
मोटर साइकिल दुर्घटना में धनषाधाम नगरपालिका 3निवासी पत्रकार विनय यादव (28)की मौत मंगलवार को हो गयी है। जनकपुर ढल्केबर सड़क खण्ड के ढल्केबर के पास सुवह चार बजे मोटरसाइकिल डिभाइडर से टकरा गयी जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उपरोक्त जानकारी धनुषा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली है।
















