Advertisement

नेपाल: भारत के सहयोग से बनने वाले विद्यालय का शिलान्यास

-भारत के सहयोग से बनने वाले विद्यालय का शिलान्यास

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।

नेपाल के संखुआ सभा जिला के चिचिला गांव पालिका 3के श्री दिदिंड़ आधारभूत विद्यालय का शिलान्यास भारतीय राजदूतावास के प्रथम सचिव श्री अविनाश कुमार सिंह तथा चिचिला गांव पालिका अध्यक्ष श्री पासांग नुर्वू शेर्पा ने संयुक्त रूप से किया। नेपाली 4करोड़ 29लाख की लागत से दूर मंजिला शैक्षिक तथा प्रशासनिक भवन का निर्माण होगा। भारत तथा नेपाल सरकार के बीच हुई समझौता अन्तर्गत इस परियोजना उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना के रूप में आगे बढ रहा है। यह परियोजना भारत तथा नेपाल के बीच मजबूत विकास साझेदारी का एक महत्वपूर्ण दृष्टांत के रूप में हैं।इस अवसर पर चिचिला गांव पालिका के अध्यक्ष पांसांग नुर्वू शेर्पा ने भारत सरकार द्वारा नेपाल को सभी क्षेत्रों में सहायता करने की प्रशंसा की। चिचिला गांव पालिका 3 दिदिंड़ आधार भूत विद्यालय के भवन बनने से छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने में लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर भारतीय राजदूतावास के प्रथम सचिव श्री अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि 2003से भारत सरकार 550से अधिक उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास पर काम चल रहा है। अभी तक 448परियोजना का काम संपन्न हो चुका है।

उन्होंने कहा कोशी प्रदेश 85परियोजना पर काम चल रहा है। इसमें दो परियोजना संखुआ सभा में हैं। इसी तरह भारत सरकार स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न अस्पताल तथा स्वास्थ्य चौकी 974एम्बूलेंस दिया गया है इसी तरह शैक्षिक संस्थानों को 234स्कूल बस दिया गया है। जिसमें कोशी प्रदेश को 141एम्बूलेंस तथा 35वस शामिल हैं। संखुआ सभा को 13एम्बूलेंस तथा 3वस मिला है। शिलान्यास में विभिन्न पार्टियों के नेता, सरकारी अधिकारी,समाजसेवी, पत्रकार, विद्यालय व्यवस्थापन प्रतिनिधि, अभिवाभक, छात्र/छात्राएं ने भाग लिया।