Advertisement

नेपाल: फूलवारी अतिक्रमण को लेकर ज्ञापन सौंपा

-फूलवारी अतिक्रमण को लेकर ज्ञापन सौंपा

जनकपुर धाम/मिश्रीलाल मधुकर।

जानकी मंदिर के परिसर में अवस्थित फूलवारी अतिक्रमण केखिलाफ जनकपुर नागरिक समाज के संयोजक मुरली मनोहर मिश्र की अगुआई में एक शिष्टमंडल ने बुधवार को जनकपुर धाम के मेयर मनोज कुमार साह,धनुषा के सी.डी.ओ.काशी राज दहाल, धनुषा के एस.पी.विश्व राज खड़का, सशस्त्र बल,वार्ड4के बार्डाध्यक्ष सुरेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल में इन्द्र भूषण यादव,विमलेश मंडल,राम किशोर ठाकुर,अमर साह,मनोज चौधरी सहित कई लोग शामिल थे। नागरिक समाज ने फूलवारी मौलिक स्वरूप जमीन के नक्शा का छाया प्रति भीपेश किया।