-पुरातात्विक महादेव मंदिर की खुदाई में मिले हड़प्पा संस्कृति जैसे साक्ष्य
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
नेपाल के रौतहट जिला के मौलापुर नगरपालिका के पतौरा अवस्थित पुरातात्विक महादेव परिसर में पुरातात्विक विभाग द्वारा अभी खुदाई की जा रही है। खुदाई दीवाल,नाली, स्नानागार सहित कई चीजें निकल कर सामने आ रही है।ईट की लंबाई, चौड़ाई हड़प्पा, मोहनजोदड़ो संस्कृति की तरह लग रही है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है। यहां प्राचीन समय में कोई शहर बसा हो।कोई गुप्तकाल से जोड़ कर देख रहा है।कुछ दिन पहले उत्खनन स्थल से कुछ दिनों तक अलौकिक प्रकाश दिखाई दिया जो चर्चा का बिषय है।

पुरातात्विक विभाग वहां की अवशेष के जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेगी। लेकिन तरह तरह के सामान उत्खनन में मिलने से प्राचीन समय का आभास करा रही हैं। दो दशक पहले खेत जुताई के समय पुरातात्विक महादेव मंदिर का पता चला था। इस पुरातात्विक महादेव मंदिर में मधानी महोत्सव आयोजित किया जाता है। पूर्व मंत्री तथा आम जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस पुरातात्विक महादेव मंदिर को विश्व संपदा सूचि में शामिल करने के लिए प्रयासरत हैं।












