Advertisement

नहाय खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का पर्व छठ शुरू

नहाय खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का पर्व छठ शुरू
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
नहाय खाय के साथ लोक आस्था का पर्व आज से शुरू हो गया है। महिलाएं आज नहाकर सात्विक भोजन करेगी।जिसमें कद्दू का सब्जी अनिवार्य रहता है।छठ पर्व को लेकर जनकपुरधाम के गंगासागर,धनुष सागर, अंगराग सर, बिहार कुंड, अग्नि कुंड,रत्न सागर, रूक्मिणी सर, नोचा पोखर दूधमती नदी सहित अन्य सरोवरों को स्थानीय छठ वर्ती घाट को सफाई में जुटे हैं। इसी तरह सभी घाटों पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के सभी 23बार्डो के सरोवरों का निरीक्षण कर रहे हैं।

प्रत्येक बार्डाध्यक्ष भी अपने अपने बार्ड में सफाई करवा रहे हैं। स्थानीय क्लब भी काफी सक्रिय हैं। जनकपुरधाम में छठ पूजा की सामग्री खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जनकपुरधाम के अलावा धनुषा जिला के सभी गांवों में छठ पूजा की तैयारी चल रही है।