-वरिष्ठ भाजपा नेता सह पैक्स अध्यक्ष की पत्नी डिप्टी चेयरमैन प्रत्याशी का असामायिक निधन से शोक की लहर
ताजपुर ।संवाददाता।
नगर परिषद क्षेत्र ताजपुर के मोतीपुर निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पैक्स अध्यक्ष कृष्णमोहन प्रसाद गुप्ता की पत्नी डिप्टी चेयरमैन के प्रत्याशी मीना देवी के असामायिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई । बताते चले की डिप्टी चेयरमैन के उम्मीदवार विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे । आईजीआईएमएस हॉस्पिटल पटना में इनका इलाज चल रहा था ।

इलाज के दौरान बीते रविवार की रात इनका निधन हो गया । निधन की सूचना पर क्षेत्र के गणमान्य समेत स्थानीय लोगों ने इनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर पीड़ित परिजन को ढांढस दिलाया । श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व प्रमुख सुरेश राय, मुखिया जवाहरलाल साह, राजीव सूर्यवंशी, राजकुमार पंडित, राजकुमार राय, रामप्रीत पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष कैलाश सिंह, राजनारायम सिंह, अनिल कुशवाहा, मो.कुर्बान, भोला राय, महेंद्र ठाकुर, तौफीक आलम, अशोक नायक, अरविंद पोद्दार आदि थे ।












