Advertisement

डॉ. हरिश्चंद्र सहनी की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

-डॉ. हरिश्चंद्र सहनी की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

-कई गणमान्य अतिथि हुए शामिल

दरभंगा।संवाददाता।

स्व. प्रोफेसर डॉ. हरिश्चंद्र सहनी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस भावपूर्ण कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी, मंत्री हरि सहनी एवं केंद्रीय मंत्री व मुजफ्फरपुर सांसद राजभूषण निषाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन अमर शहीद जुब्बा सहनी शोध सेवा संस्थान के तत्वावधान में हुआ। संस्थान के निदेशक पप्पू सहनी, डॉ. प्रकाश सहनी, पं. वेदव्यास निषाद, ध्रुवनारायण सहनी, सुभाष चंद्र सहनी, डॉ. पीके निषाद एवं राकेश राम सहित कई गणमान्य लोग अतिथियों के स्वागत में लगे दिखे।

मंच की अध्यक्षता प्रो. जे. एन. चौरसिया ने की। सभी वक्ताओं ने डॉ. सहनी के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उनके दोनों पुत्र—कृष्ण कुमार सत्यवादी और डॉ. पीके निषाद को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया गया।

इस अवसर पर बच्चों के बीच शिक्षा जागरूकता के तहत कलम, कॉपी आदि का वितरण किया गया। साथ ही समाजसेवियों, शिक्षाविदों व अन्य अतिथियों को पाग, चादर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर से मुखिया मुकेश सहनी, जयनंदन प्रसाद सहनी, कृष्णानंद कुमार, मुन्ना कुमार, देवराज,पवन सहनी और दीपक निषाद भी उपस्थित रहे।