-राम, लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ नगर भ्रमण किए
जनकपुरधाम ।संवाददाता।
सप्ताह व्यापी सीता राम विवाह पंचमी महोत्सव के के प्रथम दिन नगर भ्रमण का लीला प्रस्तुत किया गया। अहिल्या उद्दार के बाद राम, लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुरधाम पहुंचते है। राजा जनक तीनो को राजमहल में आदर पूर्वक ठहराते हैं। दुसरे दिन गुरु बिश्वामित्र राम, लक्ष्मण के साथ जनकपुरधाम का भ्रमण के लिए निकलते है। जनकपुर की बैभव से प्रसन्न होते हैं। नगर भ्रमण का कार्यक्रम जानकी मंदिर के प्रांगण मे आयोजित किए गए।

अयोध्या से आये कलाकार राम, लक्ष्मण, विश्वामित्र, सदानंद, जनक भूमिका बनकर लीला प्रस्तुत किया गया। इस लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर जानकी के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह सहित बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद थे।














