Advertisement

जनकपुरधाम: मगही भाषा में लिखित पुस्तक का हुआ विमोचन

-मगही भाषा में लिखित पुस्तक का हुआ विमोचन

जनकपुरधाम /संवाददाता।

जनकपुरधाम में उपेन्द्र दास द्वारा लिखित मगही भाषा में लिखी पुस्तक मधुकर बाबा का लोक कथा संग्रह काविमोचन पंच लाल दास की अध्यक्षता तथा पूर्व गृह तथा संचार मंत्री ज्ञानेन्द्र कुमार यादव के प्रमुख आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर पर प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए ज्ञानेन्द्र यादव ने कहा कि सभी भाषा को वोलने तथा लिखने का मौलिक अधिकार है।

किसी अन्य भाषा-भाषा को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मगही भाषा का इतिहास काफी पुराना है। मौर्य काल से ही इस भाषा का प्रचलन है। इस अवसर पर OBCके संस्थापक अध्यक्ष भरत प्रसाद महतो, मगही परिषद के अध्यक्ष वीर वहादुर महतो, मगही फाउंडेशन जनकपुरधाम के अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, कवीर अनाथ आश्रम जनकपुरधाम के संस्थापक सत्य नारायण आलोक, भरत महतो, रघुनाथ दास सहित कई लोगो ने विचार रखें।