-घर से खेलने निकला बालक लापता, परिजनों ने लोगों से सहयोग की अपील की
मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के डुमरी हनुमान मंदिर निवासी मुकेश पटेल का पुत्र सत्यम कुमार घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन रास्ता भटक जाने के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद परिजन काफी चिंतित हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
परिजनों के अनुसार, सत्यम कुमार मंदबुद्धि है और अपना नाम या पता भी ठीक से नहीं बता सकता। ऐसे में उसके किसी अनजान स्थान पर भटक जाने की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सत्यम कुमार कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो इसकी सूचना तत्काल सदर थाना, मुजफ्फरपुर या उसके परिजनों को दें, ताकि बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
पुलिस और परिजनों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि एक छोटी-सी सूचना भी बच्चे तक पहुंचने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।












