Advertisement

गोरौल में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न

पैक्स चुनाव: गोरौल में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न

 

मोहन कुमार सुधांशु /वैशाली।

वैशाली जिले गोरौल प्रखंड मे ,छिटपुट घटनाओ के साथ  प्रखंड मे दस पैक्स के लिये चुनाव शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हो गया।प्रखंड मे 68.87प्रतिशत मतदान होने की आधिकारिक जानकारी दी गयी है। प्रखंड मे दस पैक्स के लिये चुनाव हुई है। इसके लिये 24 मतदान केंद्र बनाये गये थे। पैक्स के मतदाता मतदान करने के लिये इतने उत्सुक थे की समय से पहले ही मतदान करने के लिये लाईन मे लग गये थे।सुबह मे ठंड के कारण मतदान धीमी देखि गयी। जैसे जैसे सूर्य की रौशनी से गर्मी आयी महिला पुरुष मतदाता अपने अपने अपने घरो से निकलना शुरू किया।

प्रखंड के कयी मतदान केंदो पर 10 बजे तक लम्बी कतार  लग गये थे ।इस्माइलपुर मतदान केंद्र के बाहर हाथा पायी होने की सुचना है। वही रसलपुर कोरिगांव के मतदान केंद्र पर मोबाईल ले कर मतदान केंद्र के भितऱ जाने से मना करने पर एक महिला सिपाही के साथ अभद्र व्यहार करने का मामला सामने आया है, लेकिन वहां के अन्य मतदाताओं ने मामले को शांत कराया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ उदय कुमार ने बताया की शनिवार सुबह 8 बजे से मतगंणा होंगी।छः टेबल लगाई गयी है। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने की बात बताया है।