-गोरौल में 29को पैक्स चुनाव,तैयारी पूरी
मोहन कुमार सुधांशु /वैशाली ।
वैशाली के गोरौल प्रखंड मे आगामी 29 नवंबर को आयोजित पैक्स चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि 10 पैक्स के चुनाव को लेकर कुल 24 मतदान केंद्र बनाया गया है।
जहां 13 हजार 670 मतदाता अपने अपने मताधिकारो का प्रयोग करेगे। वही निष्पक्ष भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराने के लिये 01 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट , 09 पेट्रौलिंग पार्टी के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है।

सभी बूथों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। ज्ञातव्य हो कि 12 पंचायत बाले इस प्रखंड में कटरमाला, लोदीपुर, भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर, भानपुर बरेवा, सोंधो दूल्ह, महमदपुर पोझा, बकसामा, रूसुलपुर कोरीगांव, इस्माईपुर,पिरोई सहित कुल दस पैक्स में चुनाव होना है. पिरापुर मथुरा पैक्स का मामला न्यायायलय में लंबित है. वही रूसुलपुर तुर्की पैक्स का अभी कार्यकाल पूरा नही हुआ है।










