Advertisement

गायघाट में बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन, बैठक में भ्रष्टाचार पर गरमाई बहस

-गायघाट में बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन, बैठक में भ्रष्टाचार पर गरमाई बहस

मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट प्रखंड कार्यालय के पास बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक एवं जदयू नेता महेश्वर प्रसाद यादव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर एक बैठक का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रखंड स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष लाल बाबू सहनी ने की। इस बैठक में कई गणमान्य लोग मौजूद थे, जिनमें राम सज्जन राय, लालमोहन मिश्र, पूर्व मुखिया कृष्णनंदन सिंह, रवीणा कुमारी, विद्यानंद पासवान, मृत्युंजय सिंह, जयराम सिंह, नागेंद्र सहनी, दीपक कुमार और हुकमदेव यादव शामिल थे।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने एकमत से यह प्रस्ताव रखा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रभात किरण को विधायक पद का उम्मीदवार बनाया जाए।

#गायघाट #बीससूत्रीकार्यक्रम #भ्रष्टाचारमुद्दा #महेश्वरप्रसादयादव #प्रभातकिरण #जदयू #बिहारराजनीति #मुजफ्फरपुर