-गायघाट में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा
मुजफ्फरपुर/गायघाट।
कल हुई बारिश के बाद गायघाट प्रखंड में बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी गयी। खासकर हरपुर-जगनिया, सलहा एवं आसपास के अन्य इलाकों में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे स्थानीय लोगों में कौतूहल बढ़ गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बारिश के कारण नदी में जलस्तर के उतार-चढ़ाव का सिलसिला शुरू हो गया है। साल में मानसून के साथ ही नदी का जलस्तर भी उतार-चढ़ाव के मोड में आ जाती है।












