-गायघाट प्रखंड में संजीव श्रीवास्तव का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित
मुजफ्फरपुर। गायघाट प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में आज प्रखंड समन्वयक संजीव श्रीवास्तव के सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार राय ने उन्हें पाग, चादर और बुके भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना की।

इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों से पहुंचे स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने भी अंगवस्त्र, पाग और पुष्पगुच्छ देकर भावुक माहौल में उन्हें विदाई दी। वक्ताओं ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्वच्छता पर्यवेक्षक राजन कुमार सिंह, अमर कुमार, अभिनाश कुमार, सुनील कुमार, श्याम कुमार, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, सुधीर कुमार, उदय कुमार और अशोक कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। समारोह भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ।










