Advertisement

गया : जयराम गुड रेस्ट होटल का उद्घाटन

-गया जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद रोड निकट प्रेम टॉकीज के बगल में जयराम गुड रेस्ट होटल का किया गया उद्घाटन।

गया से धीरज गुप्ता की रिपोर्ट।

गया शहर के कोतवाली क्षेत्र के प्रेम टॉकीज हॉल के बगल में वर्षों पुरानी होटल का शुभारंभ प्रबंधक के अर्धनग्न दीपा देवी आहूजा पति जयरामदास आहूजा के हाथों के द्वारा फीता काट कर किया गया ।प्रबंधक ने बताया कि यह होटल वर्षों पुरानी है काफी मेहनत करने के उपरांत आज इस प्रतिष्ठान का रूपरेखा को चेंज किया गया है, साथ ही साथ यह भी बताया कि हमारे यहां का जो भी व्यंजन है काफी लोग पसंद करते हैं।

जिसमें मुख्य रुप से चिल्ली, डोसा, रोस्ट, तंदूर, साउथ इंडियन, पिज़्ज़ा ,बर्गर, मोमोज ,इंडियन थाली और सभी प्रकार के चाइनीस डिश कुशल कारीगरों के द्वारा बनाया जाता है। साथ ही साथ गुड होटल के प्रोपराइटर जयरामदास आहूजा ने अपने ग्राहकों को बताया कि हमारे पास जो भी व्यंजन है वह शहर के किसी भी रेस्टोरेंट में उपलब्ध नहीं है विशेष तौर पर हम अपने बच्चे को यह भी शिक्षा देते हैं कि ग्राहक भगवान का रूप होता है उसके साथ अच्छा व्यवहार करें मौके पर उपस्थित उनके पुत्र चेतन आहूजा व सतनाम अहूजा मार्गदर्शक गुरुदेव के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।