Advertisement

खैरा प्रीमियर लीग का शुभारंभ, सुपर ओवर में सुपर किंग्स विजयी

-खैरा प्रीमियर लीग का किया गया शुभारंभ, सुपर ओवर में सुपर किंग्स हुई विजई

 

खैरा।संंवाददाता।

 

स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय खैरा मैदान पर रविवार से खैरा प्रीमीयर लीग का शुभारंभ किया गया. टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में दर्शकों को काफी रोमांच मिला और पहला ही मुकाबला सुपर ओवर खेला गया. जिसमें सुपर किंग्स की टीम ने सुपरजाइंट्स को पराजित कर दिया. इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन गोपालपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने फीता काटकर किया.

उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में खेल की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सुपरजाइंट्स वर्सेस सुपर किंग्स के बीच खेला गया. जबकि दूसरा मुकाबला सोमवार को टाइटंस वर्सेस नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. जिसमें नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में 109 रन बनाकर सामने वाली टीम को 110 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में खेलने उतरी टाइटंस की टीम ने 7.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर मुकाबले को जीत लिया. इस दौरान कई अन्य लोग उपस्थित रहे.